कला जगत

Chhattisgarh: चल हट कोनो देख लीही” की शूटिंग जल्द होगी शुरु, निर्देशक सतीश जैन ने टीम को किया तलब,1 अप्रैल से लग सकता है दूसरा शेड्यूल

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) सुपरहिट निर्देशक सतीश जैन की फिल्म चल हट कोनो देख लीही की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल सम्भवतः 1 अप्रैल से प्रारम्भ हो जाएगा। इस फिल्म के पहले शेड्यूल के बाद निर्देशक सतीश जैन का स्वास्थ्य खराब होने पर शूटिंग को रोक दिया गया था।

अब स्वस्थ हो चुके सतीश जैन फिर शूटिंग करने के मूड में है, उन्होंने इसके लिए अपने असिस्टेंट निर्देशकों को बुला कर तैयारी करने के निर्देश दिेए है। (Chhattisgarh) बता दें कि दिलेश साहू और अनिकृति अभिनीत इस फिल्म का एक शेड्यूल पूरा हो चुका है, जिसमें रायपुर, धमतरी और मैनपाट में शूटिंग की गई थी।

घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे सतीश जैन ने कलाकारों को भी बुलाकर डेट दी और शूटिंग की जानकारी दी है। इसके पूर्व सतीश जैन की (Chhattisgarh) फिल्म हंस झन पगली फंस जबे को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसमें मन कुरैशी हीरो थे, लेकिन इस बार उन्होंने लव दीवाना के हीरो दिलेश को अपनी फिल्म मे लेकर शूटिंग शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *