Chhattisgarh: इंजेक्शन और ऑक्सीजन के आभाव में गई एजाज की जान, छत्तीसगढ़ के पूरे सिने जगत में शोक की लहर
संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) जाने माने चरित्र अभिनेता व निर्देशक एजाज वारसी का निधन हो जाना पूरे छालीवुड के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, उनके निधन का समाचार जिसने भी सुना एकबारगी उसे विश्वास ही नही हुआ,यह खबर जब मुझ तक पहुंची तो मेरे पैरो तले जमीन खिसक गई क्योँकि मैंने उनके साथ बहुत काम किया, उनके घर में साथ खाना भी खाया,
(Chhattisgarh) उनके निधन की जानकारी लेने के लिए उनके शुभचिंतकों को फोन लगाया तो पता चला कि ऑक्सीजन और किल्लत की मार झेल रहे उस इंजेक्शन के न मिलने की वजह से उनकी मौत हुई, यह जानकारी मुझे उस शख्स ने दी जिसने लगभग पंद्रह मेडिकल स्टोर्स खंगाल डाले ,लेकिन सभी जगहों से निराशा ही हाथ लगी,
बहरहाल अब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सिने जगत का वह सितारा अब हमारे बीच नही रहा जिसने उन कलाकारों को प्लेटफॉर्म दिया जिन्हें यहां के निर्माता निर्देशक पूछते ही नही, उनको ज्यादा दुख हो रहा है अपने निर्देशक के चले जाने का,
उस शुभचिंतक ने यह भी बताया कि उनकी मौत कोरोना से नही बल्कि टाइफाइड और निमोनिया से फेफड़े में संक्रमण से हुई है। खैर नियति की मंजूरी के आगे किसी की नही चलती लेकिन अच्छे खासे व्यक्ति का ऐसे चले जाना बहुत अखरता है , उनके परिवार पर जो दुखो का पहाड़ टूटा है भगवान उन्हें उससे लड़ने की ताकत दे। एक बार फिर स्व.एजाज भाई को नमन है।

