हरिओम फिल्म्स की सुरमई प्रस्तुति “मौसम मया के आगे”, 18 अगस्त की सुबह हो रहा है रिलीज
“मौसम मया के आगे” यह नाम है इस गीत का जिसे प्रस्तुत कर रहे हैं हरिओम फिल्म्स, इस गीत में अभिनय करते नजर आएंगे डॉ पुनीत सुनकर और नेहा शुक्ला
बता दें कि गीत मौसम मया के आगे की शूटिंग सिरपुर की हसीन वादियों में की गई है जो काफी खूबसूरत बन पड़ी है, इस गीत में संगीत प्रदीप तिवारी ने दिया है और स्वर में उनका साथ दिया है शर्मिला विश्वास ने
गीत को कोरियोग्राफ किया है करण निहाल ने, हरि ओम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बने इस गीत में कैमरे का काम संभाला है शैलेंद्र वर्मा , गिरधर साहू और बाबूलाल साहू ने
गीत में ग्राफिक्स का काम संभाला है जवाहिर ने , हरिओम फिल्म्स के संचालक और इस गीत के अभिनेता डॉ पुनीत सोनकर ने बताया कि गीत का फिल्मांकन अच्छा हुआ है और इसे कल सुबह रिलीज किया जाएगा
अभिनेत्री नेहा शुक्ला के बारे में उन्होंने कहा कि उनका अभिनय भी काबिले तारीफ है जिसे दर्शक काफी पसंद करेंगे।

