कला जगत

छाया चंद्राकर ने गाया भोजली गीत , क्रिएटिव विजन करेगा रिलीज

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी सिनेमा में दीदी के नाम से जाने जाने वाली छाया चंद्राकर ने एक भोजली गीत में अपना स्वर दिया है , इसे जल्द ही क्रिएटिव विजन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा

चैनल के डायरेक्टर दिग्विजय वर्मा ने बताया कि हमारे तीज त्यौहार में गीत-संगीत का अपना ही महत्व है इसीलिए उनके चैनल द्वारा प्रत्येक तीज त्योहारों पर गानों को रिलीज किया जाता है

इस बार तीजा त्यौहार में भोजली गीत का धमाल होगा, इस गीत को स्वर से सजाया है सुप्रसिद्ध गायिका छाया चंद्राकर ने, इस गीत की रिकॉर्डिंग और वीडियो की शूटिंग दिग्विजय वर्मा के ही स्टूडियो से की गई है

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व उनके द्वारा सैकड़ों गीत बनाए गए हैं जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *