एक्शन स्टार दिलेश साहू फिर मचाएंगे धमाल , जल्द होगी रिलीज “मोर जोड़ीदार 2”
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्माता मोहित साहू और एन. माही फिल्म प्रोडक्शन की छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर जोड़ीदार 2 जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली है,
इस फिल्म में अभिनेता दिलेश साहू एक बार फिर धमाल मचाने वाले हैं, दर्शक उनके एक्शन को काफी पसंद करते हैं, पूर्व में उनकी फिल्म लव दीवाना बहुत पसंद की गई थी,
फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने बताया कि वे जब मोर जोड़ीदार बना रहे थे तभी उन्होंने निर्णय ले लिया था कि इसका सीक्वल भी वे बनाएंगे
मोर जोड़ीदार 2 मैं दिलेश साहू के ऑपोजिट जानी-मानी अभिनेत्री मुस्कान साहू है , मुस्कान के खाते में भी कई सुपरहिट फिल्मों की फेहरिस्त है, अब यह सुपर स्टारों की जोड़ी जल्द पर्दे पर नजर आने वाली है
दोनों ही कलाकारों में अपनी फिल्म मोर जोड़ीदार 2 को लेकर काफी उत्साह है, बता दें कि दिलेश साहू अभी सुपरहिट निर्देशक सतीश जैन के फिल्म चल हट कोनों देख लीही में व्यस्त हैं।

