सनिमा

उड़िया फिल्मों के मशहूर संगीतकार सोमेश सतपथी के स्टूडियो में फिल्म गणितबाज के गानों की ट्रेक रिकॉर्डिंग संपन्न

SANJHA BIHANIYA… जल्द शुरू होने वाली फिल्म गणितबाज के गानों की ट्रेक रिकॉर्डिंग उड़िया फिल्मों के मशहूर संगीतकार सोमेश सतपथी के भुवनेश्वर स्थित स्टूडियो में किया गया, सोमेश उड़िया फिल्मों के उभरते युवा संगीतकार है, विशेष बात यह की उनके स्टूडियो में पहली बार किसी छत्तीसगढ़ी फिल्म की लाइव रिकार्डिंग हुई है, वो वीएसटी से संगीत बनाते है

डायरेक्टर सुनील सागर ने एक नया कदम उठाते हुए सोमेश के स्टूडियो को चुना क्योंकि अधिकतर छत्तीसगढ़ी  फिल्मों के गानों के ट्रेक कटक स्थित स्टूडियो में ही रिकार्ड किए जाते है,

सोमेश के स्टूडियो और वहां के वादको से सुनील सागर और उनके साथ गए टीम जिनमे संगीतकार परमानंद वैष्णव “बैरागी”, गीतकार रवि पटेल एवम सहयोगी रामदास गंधर्व “गुरुजी” बहुत प्रभावित और बेहद खुश दिखे जैसा इनकी टीम ने गानों की संगीत सरंचना की कल्पना किए थे उससे दोगुना ट्रेक संगीत संयोजन सोमेश के वादक टीम ने उत्साह के साथ बनाया है

 

सुनील सागर के गीतों को स्वरबद्ध करेंगे सीजी फिल्मों के टॉप मोस्ट गायक, गीतकार के रूप में प्रसिद्ध फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं के विष्णु कोठारी जी, दिलीप पटेल जी, परमानंद वैष्णव जी, रामदास गंधर्व गुरुजी, राकेश चंद्रा जी, जगमोहन यादव जी और सुनील सागर के लिखे गानों को आनंद दर्शक पसंद करेंगे, वॉइस डबिंग बहुत जल्द दशहरा के बाद की जायेगी

व्हाट्सएप ग्रुप फिल्मी चर्चा की हो रही खूब चर्चा, फिल्म लाइन से संबंधित सभी समस्याओं पर होगी बात, दशहरा से होगी शुरुआत

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *