कला जगत

व्हाट्सएप ग्रुप फिल्मी चर्चा की हो रही खूब चर्चा, फिल्म लाइन से संबंधित सभी समस्याओं पर होगी बात, दशहरा से होगी शुरुआत

संझा बिहनिया… कुछ दिनों पूर्व आई छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला के निर्माता डीके देवांगन ने एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किया है जिसका नाम है फिल्मी चर्चा। इस ग्रुप में अब तक सैकड़ो लोग जुड़ चुके हैं, इस ग्रुप का उद्देश्य यह है कि फिल्म लाइन से संबंधित किसी भी एक विषय पर रोजाना तब तक चर्चा की जाएगी जब तक उस समस्या का समाधान नहीं निकल जाता। कुल मिलाकर ग्रुप में सभी चर्चा का हिस्सा बनेंगे और समस्याओं के समाधान के बारे में बताएंगे। हालांकि जिसकी समस्या होगी हल उसे ही करना होगा लेकिन रास्ता ग्रुप के माध्यम से उन्हें मिल जाया करेगा।

ग्रुप निर्माता डीके देवांगन है जिन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला बनाई है इसके पहले भी वे फिल्म लाइन से जुड़े रहे। जब उन्होंने फिल्म का निर्माण किया तब उन्हें भी ढेर सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा उन समस्याओं की भी चर्चा इस ग्रुप में वह करेंगे। बातचीत में डीके देवांगन ने बताया की चर्चा के दौरान कई ऐसे खुलासे भी होंगे जिससे कई लोगों के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी और वह अब तक जो करते आए हैं वह करना बंद कर देंगे। बात-बात में डीके देवांगन ने बताया कि कैसे एक नये निर्माता को लोग बेवकूफ बना जाते हैं और हर बात पर कमीशन लेकर निर्माता को नुकसान पहुंचाते हैं।

डीके देवांगन ने और भी कई सारी बातें बताई लेकिन वह बातें अभी साझा करना उचित नहीं। फिल्मी चर्चा ग्रुप एक्टिव तो हो चुका है लेकिन समस्याओं पर बात दशहरे से शुरू होगी जिसमें कई ऐसे नामचीन लोगों के भी नाम आएंगे जो फिल्म निर्माण की आड़ में चांदी काट रहे हैं और नए नवेले निर्माता को धोखे में रख रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *