कला जगत

Chhattisgarh: पामगढ़ में 16 दिसंबर को होगा जांजगीर जिला लोक कलाकार महोत्सव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) जांजगीर जिला इकाई की तरफ से 16 दिसंबर को लोक कलाकार, भजन, चौका, रामायण मंडली, लोक संस्कृति, झांकी, निशान बाजा बैंडबाजा, नाचा पार्टी धुमाल एवं साउंड व्यवस्था से जुड़े सभी कलाकारों का एक दिवसीय संयुक्त मिलन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से सतनाम भवन, पामगढ़ में होगा।

(Chhattisgarh) छग प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के जांजगीर जिलाध्यक्ष श्री हृदय अनंत ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वय महंत रामसुंदर दास राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष एवं पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के अध्यक्ष नवलदास मानिकपुरी करेंगे।

महोत्सव में सुप्रसिद्ध जाने माने कलाकार शिवकुमार तिवारी, दिलीप लहरिया, किरण भारती, निशा चौबे भी उपस्थित रहेगी। (Chhattisgarh) पूरा कार्यक्रम कोविड 19 रोकथाम के उपाय का पालन करते हुए किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *