कला जगत

Chhattisgarh: छालीवुड स्टारडम सिने अवार्ड 30 जनवरी को, 30 केटेगरी ने दिए जाएंगे अवार्ड

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) छालीवुड कलाकारों का रंगारंग जलसा छालीवुड स्टारडम सिने अवार्ड 30 जनवरी को मेक कालेज के सभागार में होगा, जिसमें 2019 और 2020 के फिल्मों को शामिल किया गया है। इसी के साथ 2 साल का सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, अभिनेता अभिनेत्री कौन होगा यह तय हो जाएगा।

अवार्ड फक्शन की जानकारी देते हुए (Chhattisgarh) छालीवुड स्टारडम पत्रिका की संपादक एवं फ़िल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष श्रीमती केशर सोनकर ने बताया कि कोरोना काल मे स्थगित 2019 और 2020 के फिल्मों को इस अवार्ड फक्शन में शामिल किया गया है। दोनों साल के लिए 30- 30 केटेगरी में अवार्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, संगीत विभूति, माटी पुत्र एवं माटी रत्न सम्मान भी दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि (Chhattisgarh) पहली बार 2 लोक कलाकारों को लोककला रत्न अवार्ड हम देने जा रहे है। यह शुरुआत है। हर साल 2 लोक कलाकार को हम अवार्ड देंगे। इसके अलावा दशक के सर्वश्रेठ कलाकार सम्मान भी हम देने जा रहे है। एक्टर आफ द ईयर भी हम हर साल देते है। सिने अवार्ड में 7 परफॉर्म रखा गया है जो हमारे छत्तीसगढ़ी फिल्मों और गानों पर होगा। इस अवार्ड फक्शन की सबसे खास बात यह है कि अमेरिका में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोगो की सहभागिता होगी । नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ असोसिएशन (नाचा) इस फक्शन के साथ जुड़े रहेंगे तथा लाइफटाइम अवार्ड उन्ही के द्वारा दिये जा रहे है। और ये हर साल हमारे साथ होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *