Chhollywood: छत्तीसगढ़ी सिनेमा की सफल जोड़ी उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू, छत्तीसगढ़ की लगभग 70 प्रतिशत फिल्मों का हिस्सा, कचरा बोदरा के नाम से हैं प्रचलित
संझा बिहनिया रायपुर… (Chhollywood) छत्तीसगढ़ी फिल्मों में उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू का नाम किसी परिचय का मोहताज नही है, भाभी, मां, बड़ी बहन या फिर कोई और कैरेक्टर सब में ये अभिनय का लोहा मनवाते आईं है। इनकी जोड़ी वाली फिल्मों ने दर्शकों को काफी हंसाया और रुलाया भी।
अभी इन दोनों (Chhollywood) अभिनेत्रियों ने लॉकडाउन से उबरने की मिसाल कायम की, एक ने अपना यू ट्युब चेनल स्टार्ट किया और कलाकारों को काम दिया। वहीं दूसरी ने खुद का व्यवसाय शुरू कर अन्य कलाकारों को प्रेरित किया।
(Chhollywood) छत्तीसगढ़ के जाने माने निर्माता निर्देशकों की फिल्मों मे इनका रहना लगभग तय होता है, क्योंकि ये दोनो चेहरे फिल्मों मे दर्शकों को खींचने के लिए काफी होते हैं, अभी हाल ही में इनके तरफ से अभिनीत पंथी गीत रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह गीत उर्वशी साहू के चेनल में रिलीज हुआ है।

