सुपरहिट निर्देशक सतीश जैन बने चौथे बर्थडे बॉय, एमडी एंटरटेनमेंट की परंपरा रही कायम, निर्माता व फिल्म वितरक अलक राय भी जुड़े
SANJHA BIHANIYA….एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू और अलीम बंसी के द्वारा शुरू की गई बर्थडे सेलिब्रेशन की परंपरा आज चौथी बार सुपरहिट निर्देशक सतीश जैन के बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ संपन्न हुई। इस परंपरा में जुड़े अलक राय जो की फिल्म वितरक और निर्माता भी हैं उनके आग्रह पर शहनाई गार्डन में यह सेलिब्रेशन किया गया। इस दौरान निर्देशक सतीश जैन ने केक काटा और सभी की बधाइयां स्वीकार की।

बता दें कि सतीश जैन जी की आगामी फिल्म “ले शुरू हो गे मया के कहानी” जल्द ही रिलीज होने वाली है। बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान फिल्म वितरक लकी रंगशाही, गजेंद्र चौहान, लाभांश तिवारी, मनोज वर्मा, अनुपम वर्मा, विक्रम राज, नेहा पटेल, ताबीर हुसैन और अभिनेता राज वर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने अपने निर्देशक सतीश जैन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर निर्देशक सतीश जैन व फिल्म वितरक अलक राय ने कहा कि यह केक काटने की परंपरा निरंतर जारी रहेगी।

इस मौके पर एमडी इंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने कहा कि धीरे-धीरे बर्थडे सेलिब्रेशन में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सदस्य बड़ी संख्या में एकत्रित हो रहे हैं, यह एकता का परिचय है। उन्होंने इस सेलिब्रेशन में साथ देने के लिए अलीम बंसी व अलक राय का विशेष धन्यवाद दिया।

