कला जगत

“निशांत के निशां ” का कल होगा आयोजन, समस्त कलाकारों से उपस्थित होने की अपील

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ कलाकार परिवार द्वारा राधा कृष्ण मंदिर खुर्सीपार भिलाई में 9 जुलाई को दिवंगत कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है, “निशांत के निशां” नाम से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी कलाकारों को उपस्थित होने की अपील की गई है, दुर्ग भिलाई के जाने-माने कलाकार प्रदीप शर्मा और उपासना वैष्णव ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को इसकी जानकारी दी है,

उपासना ने बताया कि निशांत सभी का चहेता था और उनके छोटे भाई जैसा था उनके असमय चले जाने से सभी को दुख हुआ है, इस श्रद्धांजलि सभा में सभी को उपस्थित होने का आग्रह उपासना ने किया है, उन्होंने बताया कि श्रद्धांजलि सभा संध्या 4:00 बजे से आयोजित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *