कला जगत

म्यूजिक एलबम अवार्ड समारोह 22 को, 2023 में रिलीज वीडियो एलबम सान्ग के 18 श्रेणियों में अवार्ड की घोषणा

संझा बिहनिया रायपुर…. स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड समारोह 2024 , 22 मई 2024 बुधवार को वृंदावन हाल में दोपहर 03 बजे से आयोजित है। स्मार्ट सिनेमा म्यूजिक एलबम अवार्ड समारोह 2024 के आयोजक पी.एल.एन लकी और दीपक श्रीवास्तव ने बताया इस वर्ष स्मार्ट सिनेमा और जेसीआई रायपुर नोबल द्वारा एन माही फिल्म प्रोडक्शन एवम् इल्यूज़न वीएफएक्स के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। हमारे द्वारा गीत-संगीत सिनेमा जगत के नए -पुराने कलाकारों, तकनीशियनों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से 2023 से इसकी शुरुआत की गई जिसका दूसरा आयोजन इस वर्ष हो रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ी  फ़िल्म और एल्बम इंडस्ट्री से जुड़े निर्माता ,निर्देशक और कलाकार अतिथि के रूप में शामिल होंगे उनके करकमलों से विजेताओं को अवार्ड प्रदान किया जाएगा। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा इंडस्ट्री का प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह भी प्रतिवर्ष स्मार्ट सिनेमा के द्वारा आयोजित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *