देखें खूबसूरत टीजर उस फिल्म का, जो रिलीज हो रही है 12 अगस्त को
SANJHA BIHANIYA…12 अगस्त को राजधानी रायपुर समेत संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोर मया ला राखे रहिबे” का टीजर बेहद ही खूबसूरत बना है, इस टीजर में फिल्म की भव्यता साफ नजर आ रही है, इस फिल्म के निर्माता व अभिनेता बॉबी खान ने बताया कि फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन मायानगरी मुंबई में किया गया है, इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी फिल्मों की अदाकारा तनुश्री और प्रतिभा पांडे हैं साथ में आनंद मोहन और विपिन सिंह भी नजर आएंगे वहीं छत्तीसगढ़ी सिनेमा के राजेश नायक, शैलेंद्र भट्ट, श्वेता शर्मा, अनुराधा दुबे और ललित उपाध्याय समेत और भी कलाकार हैं,
“मोर मया ला राखे रहिबे” के एक्शन दृश्यों को बनाया है बीरबल पाणिग्रही ने तो गानों को कोरियोग्राफ किया है स्वर्गीय निशांत उपाध्याय ने, इस फिल्म के आइटम सॉन्ग में सीमा सिंह को लिया गया है जिनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है, फिल्म के प्रदर्शन और प्रमोशन की तैयारी 1 माह पूर्व ही प्रारंभ करने को लेकर बॉबी खान ने कहा की लगातार फिल्में प्रदर्शित होने की वजह से दर्शकों का रुझान छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रति कम होता नजर आ रहा है इसी वजह से कुछ समय पूर्व ही इस फिल्म का प्रमोशन प्रारंभ कर दिया गया है,
बता दें कि ए बी फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म के कलाकार भी रायपुर आने वाले हैं जो फिल्म को लेकर प्रचार करेंगे।

