सनिमा

खिलाड़ी पहुंच गए हैं रायपुर, 28 जुलाई को होगी कबड्डी शुरू, निर्माता राकी दासवानी की एक और प्रस्तुति

संझा बिहनिया…छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने निर्माता राकी दासवानी और निर्देशक कुलदीप कौशिक द्वारा बनाई गई छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म कबड्डी 28 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है बुधवार को फिल्म के कलाकार पत्रकारों से रूबरू हुए, इस दौरान सभी ने फिल्म से जुड़े अपने अपने अनुभवों को साझा किया और पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए, पत्रकार वार्ता में निर्माता राकी दासवानी, निर्देशक कुलदीप कौशिक, अभिनेत्री उपासना वैष्णव, उर्वशी साहू, अक्षिता गुप्ता उपस्थित रहे, बता दें कि फिल्म में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कानपुर, मथुरा, प्रयागराज, समेत दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, बिहार और कश्मीर के भी कलाकारों ने अभिनय किया है, यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर मजबूत संदेश देगी और पुरुषों के साथ महिलाओं की कबड्डी काफी रोमांचक साबित होगी, इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर ललित परिमु भी अहम भूमिका में नजर आएंगे, बता दें कि इस फिल्म को कुलदीप कौशिक ने निर्देशित किया है इसके पूर्व उन्होंने नारकासुर को भी निर्देशित किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *