गीत भी सुंदर और कलाकारों का अभिनय भी सुंदर, झिटकू मिटकी का पहला गीत आया सबको पसंद
SANJHA BIHANIYA… सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ झिटकू मिटकी फिल्म का पहला गीत काफी पसंद किया जा रहा है। पूरी तरह आदिवासी संस्कृति से लबरेज इस गीत में कलाकारों का अभिनय उम्दा है। लाल जी कोर्राम और लवली अहमद की जोड़ी से सजा यह गीत काफी पसंद किया जा रहा है। अनुराग शर्मा और अलका चंद्राकर के स्वर से सजा यह गीत बीते 25 दिसंबर को रिलीज हुआ है। “चंदा के जईसे” शीर्षक वाले इस गीत की रचना लक्ष्मण ने की है। उर्वशी फिल्म वर्ल्ड की प्रस्तुति झिटकू मिटकी आगामी 7 फरवरी को सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म बस्तर की 300 वर्ष पुरानी प्रेम कहानी पर आधारित है जो अब अमर हो चुकी है और आदिवासियों का आदर्श बन गई है। इस फिल्म को निर्देशित किया है राजा खान ने।


