कला जगत

बॉलीवुड के महान गायको को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर हमेशा याद करता है सेवन स्टार म्यूजिकल ग्रुप

SANJHA BIHANIYA… पिछले तीन वर्षों से लगातार बॉलीवुड के महान गायकाें की याद में कार्यक्रम किया जा रहा है। 7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार उन महान गायको की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। विगत दिनों महान गायक मोहम्मद रफी की जयंती के उपलक्ष में भी यादें रफी कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस मौके पर वरिष्ठ कवि डॉक्टर अरुण कुमार यदु बतौर मुख्य अतिथि थे और विशेष अतिथि के रूप में मोहम्मद शाहिद राजा उपस्थित हुए।

7 स्टार म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर व गायक राकेश रोशन शाह ने बताया कि हमारे द्वारा लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, मन्ना डे और बाल सुब्रमण्यम जैसे महान गायकाें की जयंती और पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरुप कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर-दूर से कला प्रेमी इकट्ठा होते हैं और उन गायको की याद में गायिकी का प्रदर्शन करते हैं।

इस बार के यादें रफी कार्यक्रम में बतौर गायक सहेत्तर कुमार पाटले, संजय कौशिक, पी एस श्रीनिवास, डॉक्टर संदीप चटर्जी, प्रेमलाल साहू, कुमारी चांदनी आदित्य, ईश्वर साहू, कांति जटवार, मनहरण सिंह, रंजीत सरकार, संजीव राय, विमला सुमेर, कुमारी प्राची करने, आशुतोष कटकवार, कमलाकांत बंशी, मनीष अवस्थी, प्रेम चौहान,इंस्पेक्टर रामकृष्ण आदित्य, प्रदीप मजूमदार, संध्या देवांगन, सत्यजीत घोष, ओम प्रकाश स्वर्णकार, दिलीप भोई और नरेश सारथी शामिल हुए।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *