शहनाई गार्डन में इकट्ठा हुए छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दिग्गज, मौका था सक्सेस पार्टी का, जाने कौन सी फिल्म थी
संझा बिहनिया…..मंगलवार की शाम उस फिल्म की सक्सेस पार्टी आयोजित की गई जिसने सफलता के झंडे गाड़ दिए, जी हां उसका नाम है “ले शुरू होगे मया के कहानी” इस फिल्म ने 5 मई से अपनी शुरूआत की और देखते ही देखते लोगों के दिल में ऐसे बस गई कि लोग उसे बार-बार देखने सिनेमा घर पहुंचने लगे। इस फिल्म ने कई मिथक को तोड़ दिए जिनमें बहुत सारी बातें हैं वह फिर कभी होंगी।

फिलहाल बात सक्सेस पार्टी की जहां पहुंचे थे निर्माता छोटे लाल साहू, निर्देशक सतीश जैन, अनुमोद राजवैद्य, अलख राय, पवन तातेड़, चंदन दीप, दिनेश साहू, लकी रंगशाही, राज वर्मा, ताबिर हुसैन और तमाम यूट्यूबर। सभी की उपस्थिति में शहनाई गार्डन के प्रांगण में केक काटा गया और फिल्म की सफलता के लिए खुशियां मनाई गई।शहनाई गार्डन एक ऐसी जगह है जहां छालीवुड के सदस्यों की जमघट होती ही रहती है, इस मौके पर निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने निर्देशक सतीश जैन को बधाई देते हुए उन्हें छालीवुड का ग्लूकोज मैन कहा, उनके अनुसार सतीश जैन ऐसी शख्सियत हैं जो हमेशा छत्तीसगढ़ी सिनेमा में जान फूंकने का काम करते हैं, सभी ने निर्माता छोटे लाल साहू और निर्देशक सतीश जैन को सफलता के लिए बधाई दी और ऐसी अल्टीमेट फिल्म के लिए दिल से शुभकामनाएं प्रेषित की।

