संझा स्पेशल

“ले शुरू होगे” की सक्सेस पार्टी आज शाम को, निर्देशक, कलाकार समेत छालीवुड की तमाम हस्तियां रहेंगी मौजूद

संझा बिहनिया…अब तक की छत्तीसगढ़ी फिल्मों में रिकॉर्ड बनाने वाली निर्देशक सतीश जैन के फिल्म ले शुरू होगे मया के कहानी 5 मई से जो रफ्तार पकड़ी है वह आज तक कायम है, प्राप्त जानकारी के अनुसार रोजाना के 12:00 वाले शो हाउसफुल ही जा रहे हैं, इस फिल्म में छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में एक नई ऊर्जा का संचार किया है, जिसे लेकर एक सक्सेस पार्टी आयोजित की जा रही है, सूत्रों के मुताबिक यह सक्सेस पार्टी निर्माता अलक राय द्वारा दी जा रही है ताकि फिल्मी हस्तियों का उत्साहवर्धन किया जा सके

यह सक्सेस पार्टी शहनाई गार्डन में आयोजित की गई है, जो शाम 6:00 बजे प्रारंभ होगी लेकिन कब खत्म होगी यह पता नहीं , निर्माता छोटे लाल साहू और निर्देशक सतीश जैन की फिल्म ले शुरू होगे मया के कहानी की सफलता ने सभी को खुश कर दिया है, अलक राय एक ऐसे व्यक्ति हैं जो दूसरों की खुशी में भी अपनी खुशी ढूंढ लिया करते हैं और उनकी खुशी में इस तरह शामिल हो जाते हैं कि मानो खुशी उन्हीं के लिए है, उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्म बिरादरी एक परिवार की तरह है, इसमें अगर कोई सफल होता है तो यह पूरे परिवार की सफलता है, इसीलिए इस सक्सेस पार्टी का आयोजन रखा गया है, जिसमें सभी आमंत्रित हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *