“संगी रे लहूट के आजा”… संगीतकार से फिल्म निर्देशक बने बाबला बागची नये साल पर नया धमाका करने वाले हैं,
संझा बिहनिया रायपुर – आज तुलसी विवाह के दिन एक बहु-प्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म जिस फिल्म का सबको इंतजार था “संगी रे लहूट के आजा” का पोस्टर विमोचन किया गया, जो की छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक बाबला बागची के गुरु और गॉडफ़ादर श्री सतीश जैन के कर-कमलों से विमोचन हुआ सतीश जैन प्रोड्क्शन ऑफिस भठागांव रायपुर में ! जिनमें सतीश जैन,बाबला बागची,प्रकाश अवस्थी,पुष्पेंद्र सिंह,योगेश अग्रवाल,पूरन किरी, क्रांति दीक्षित,मयंक रायकर,नितेश झा,सुशांत शर्मा,के उपस्थिति में गरिमामय और शानदार तरीक़े से संपन्न हुआ ! फ़िल्म 3 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी !
आपको बता दें इस फिल्म के निर्देशक बाबला बागची जी सुपर डुपर हिट छत्तीसगढ़ी फ़िल्म – ” मोर छईहा भुइया ” के संगीत निर्देशक हैं ! इनके दिये हुए संगीत छत्तीसगढ़ में पहले से ही यादगार हैं जो दर्शकों को बहुत अच्छा लगता हैं मोर छइयां भुइयां की सभी गानें की संगीत इन्होंने दिया हैं ! यह फिल्म बेहतरीन संगीत से सजी हुई पारिवारिक लव स्टोरी मसालेदार एक्शन ड्रामा कॉमेडी से भरपूर मजेदार फ़िल्म हैं ! जो दर्शकों को खूब पसंद आएगी
इस फिल्म के निर्देशक बाबला बागची एवं निर्माता सुनील गर्ग (पिंटू) ने आगे बताया कि फ़िल्म म्यूज़िकल रोमांस एक्शन फैमिली ड्रामा के साथ मनोरंजन का भरपूर मसाला दिखाया गया हैं फिल्म में दो हीरों हैं प्रतीक एवं प्रकाश अवस्थी इनके साथ हीरोइन शिखा चितांबरे अभिनय करते नज़र आएंगी ! फ़िल्म में 6 गाने हैं और फिल्म में अभिनय का जलवा बिखेरेते नजर आएंगे – योगेश अग्रवाल,पुष्पेन्द्र सिंह,सतीश जैन,हेमलाल कौशल,मोहन सुंदरानी,लखी सुंदरानी,गुलाम हैदर मंसूरी,सिम्गा उपाध्याय,धर्मेंद्र अहिरवार,सानी धावड़े,अनीता उपाध्याय ! कैमरामैन फिल्मोग्राफी – दिनेश ठक्कर दादा,कोरियोग्राफी – दिलीप व्यास & चंदन दीप, फिल्म प्रचारक नवीन मालाकार ग्रुप हैं !

