chhattisgarh : मोदी सरकार के सात साल का हिसाब मांग रहे वोटर – विकास उपाध्याय
संझा बिहनिया रायपुर… (chhattisgarh ) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार के सात साल के कार्यकाल पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि इतने दिनों में मोदी जी ने सिर्फ सोशल मीडिया में ही अपनी छबि बनाई है जबकि धरातल पर कुछ नही है , उन पर और उनकी पार्टी पर वोटरों ने भरोसा जताया था और उन्हें देश की कमान सौंपी थी, लेकिन जनता को उन्होंने मूर्ख बनाया है,
(chhattisgarh )इन सात सालों में महंगाई ने अपने सारे रिकार्ड तोड़ दिये , नोट बन्दी से देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई, रसोई गैस से लेकर पेट्रोल डीजल तक के दामों ने आसमान छू लिया है, विकास ने कोरोना महामारी से लेकर वेक्सीन की उपलब्धता पर भी मोदी सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि उचित समय पर सही निर्णय न लेने के चलते देश ने कोरोना का दंश झेला और झेल रही है,
इस मौके पर विधायक ने एक पोस्टर का भी विमोचन किया, (chhattisgarh ) जिसमे वोटरों के सवालों का जिक्र है, उन्होंने कहा कि इन पोस्टरों को गांव गांव में चस्पा किया जायेगा।

