संझा स्पेशल

“मोर बर ले दे ना राजा” कल होगा रिलीज, अमारा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर, करन खान और मुस्कान की जोड़ी से सजा गीत

SANJHA BIHANIYA… अमारा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर “कोसा के साड़ी” के बाद करन खान और मुस्कान साहू अभिनीत एक और सुपरहिट गीत “मोर बर ले दे ना राजा” कल यानी 17 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। इस गीत को स्वर से सजाया है दानी वर्मा और चंपा निषाद ने।
बेमेतरा जिले के खिलौरा गांव में शूट हुए इस गीत को निर्देशित किया है मुक्कू माही ने। करन खान और मुस्कान की जोड़ी हमेशा पसंद की जाती रही है चाहे वह फिल्म में हो या फिर गीतों में, इस गीत में भी आपको दोनों कलाकारों के जबरदस्त अभिनय के साथ शानदार गीत संगीत का समावेश देखने को मिलेगा। गीत के पोस्टर को भी काफी पसंद किया गया है। गीतकार दानी वर्मा हमेशा से ही अलग-अलग टेस्ट के गीत दर्शकों के लिए लाते रहे हैं इसी कड़ी में मोर बर ले दे ना राजा भी अलग तरह का कंपोजीशन साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *