संझा स्पेशल

सैनिकों के लिए कोई काम है तो बेहिचक मुझे याद करें – विधायक विकास उपाध्याय, शहीदों के परिवार वालों के मदद के लिए मैं हमेशा तत्पर

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संघ के द्वारा कारगिल विजय दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन शहीद स्मारक भवन रायपुर में किया गया,

इस दौरान अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर विधायक विकास उपाध्याय कार्यक्रम में पहुंचे , बता दें कि आज ही विधानसभा का सत्र शुरू हुआ है उसके बावजूद आदरणीय विधायक विकास उपाध्याय कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने सैनिकों की हौसला अफजाई की ,

कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों को याद किया गया और उनके परिवार जनों को सम्मानित किया गया, विधायक के उद्बोधन से सैनिकों में एक उत्साह का माहौल बन गया,

संघ के सदस्यों ने विधायक को कारगिल युद्ध में शहीद हुए 2 सैनिकों की मूर्ति लगवाने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *