लॉकडाउन के मया, छत्तीसगढ़ी फिल्म, हो रही है तैयार, 15 मार्च को होगा तो रुपहले पर्दे पर प्रदर्शन
SANJHA BIHANIYA… जमशेदपुर निवासी डॉक्टर जेके देवांगन और डॉक्टर प्रतिमा देवांगन द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लॉकडाउन के मया का पोस्ट प्रोडक्शन बहुत तेजी से किया जा रहा है, यह फिल्म 15 मार्च को छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सिनेमाघर में रिलीज की जा रही है। इस फिल्म की खास बात यह है कि यह फिल्म लॉकडाउन के दौरान निर्मित हुई परिस्थितियों पर आधारित है। फिल्म की कहानी कुछ हटके भी है, संपूर्ण फैमिली ड्रामा इस फिल्म में देखने को मिलेगा लेकिन लॉकडाउन का साया भी इसमें शामिल है।

इस फिल्म को निर्देशित किया है मोहम्मद हबीब ने और उसकी शूटिंग कोलकाता, जमशेदपुर और छत्तीसगढ़ में की गई है फिल्म के मुख्य अभिनेता शिवा साहू है और उनके अपोजिट स्नेहा देवांगन है। फिल्म के गीतों को अपने स्वर से सजाया है अनुराग शर्मा, अनुपमा मिश्रा, सुनील सोनी और दीक्षा धनगर ने।
फिल्म के अन्य कलाकारों में पुष्पेंद्र सिंह, क्रांति दीक्षित, नितिन ग्वाला, नवीन देशमुख, लता राही, संजू साहू, कविता भारद्वाज, दादू साहू, करीम खान, पुष्पेंद्र, उर्वशी और सोमेन है।
यह फिल्म जेकेपी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की गई है, फिल्म के निर्माता डॉक्टर जेके देवांगन ने बताया कि फिल्म लोगों को जरूर पसंद आएगी क्योंकि लॉकडाउन ही एक ऐसा सब्जेक्ट है जिसे हर कोई देखना चाहेगा और हमने इसमें अपनी फिल्म की कहानी को शामिल किया है।
फिल्म के डायरेक्टर ने ही इसकी कहानी को लिखा है और लॉकडाउन के समय ही लिखा है। फिल्म में डेब्यू कर रही स्नेहा देवांगन इंजीनियरिंग की छात्रा है उन्होंने भी फिल्म को लेकर अच्छे अनुभव साझा किए। अभी फिल्म की डबिंग की जा रही है जल्द ही इसे कंप्लीट कर 15 मार्च को प्रदर्शित करने की तैयारी में सभी लग जाएंगे। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन तरुण सोनी कर रहे हैं।

