मोर बाई हाई फाई छत्तीसगढ़ी फिल्म का पहला गीत 2 जून को सुबह 7:00 बजे क्रिएटिव विजन के यूट्यूब चैनल पर, गीत के बोल हैं “आगेंव रे”
sanjha bihaniya…. स्वर सम्राट सुनील सोनी और अनुपमा मिश्रा की मधुर आवाज से सजा गीत आगेंव रे 2 जून को सुबह 7:00 बजे क्रिएटिव विजन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है, यह गीत छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई फाई का है। छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई फाई के इस गीत की रचना स्वयं अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने की है, बता दें कि इस फिल्म के निर्माता भी प्रकाश अवस्थी ही है और इस फिल्म के गीत और संगीत में भी प्रकाश अवस्थी का दखल है। फिल्म की सह निर्मात्री मधुलिका मंगरुलकर है और निर्देशक नितेश लहरी हैं। इस गीत की कोरियोग्राफी और कैमरा वर्क किया है संजू टांडी ने।
प्रकाश अवस्थी फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म मोर बाई हाई फाई जुलाई महीने में रिलीज होने जा रही है। बहु प्रतीक्षित इस फिल्म के गीतों को क्रिएटिव विजन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है और यह पहला गीत होगा जो 2 जून को सुबह 7:00 बजे रिलीज किया जाएगा। गीत में अभिनेता प्रकाश अवस्थी के साथ अभिनेत्री सृष्टि देवांगन नजर आएंगी।

