बिंदास बहुरानी और करन खान की जोड़ी, जमेगा रंग होली के गीत के संग
“ले ले लेले ओ पिचका दिनेश के दुकान म” गीत से जमेगा होली में रंग, होली गीत हुआ शूट सुपरस्टार करन खान के साथ
sanjha bihaniya… कुछ ही दिनों में होली का त्यौहार आने वाला है और इस होली के त्यौहार में छत्तीसगढ़ी गीत कहां पीछे रहने वाले हैं, इस होली में भी ढेर सारे छत्तीसगढ़ी गीत रिलीज होंगे। इसी कड़ी में आज एमडी एंटरटेनमेंट यूट्यूब चैनल के लिए निर्मित हो रहे होली गीत की शूटिंग संपन्न हुई, जिसमें ढेर सारे एल्बम गीतों के कलाकारों के साथ सुपरस्टार करन खान ने भी अभिनय किया है। गीत के बोल आकर्षित करने वाले हैं। बोल हैं “ले ले ले ले ओ पिचका दिनेश के दुकान म” जल्द ही इस गीत को एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस गीत में सुपरस्टार करन खान, (बिंदास बहुरानी) वंदना साहू, बेबी कुक्कू देवांगन, पूजा देवांगन, पोषण कका, कुसुम और पवन निषाद ने अभिनय किया है।राजधानी रायपुर से लगे सोनडोंगरी गांव में शूट हुए इस गीत को कोरियोग्राफ किया है सतीश साव समेत उनकी टीम ने।

गीत को स्वर से सजाया है अमन बघेल ने और इसकी रचना की है रज्जू रईपुरिया ने। गाने की रिकॉर्डिंग स्वरांजलि स्टूडियो में कार्तिक साहू ने की है। कलाकारों की रूप सजा पूर्वी ने की है। एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि जल्द ही इस गीत को रिलीज किया जाएगा।

