संझा स्पेशल

1 लाख के पार पहुंच गया गीत गुलगुल भजिया खाले, निर्माता ने जताया आभार

संझा बिहनिया…. सुपरस्टार करन खान का ऐसे तो हर गीत लाखों लोगों तक पहुंचता है लेकिन इस गीत गुलगुल भजिया खाले की बात ही कुछ और है इस गीत ने बहुत ही कम दिनों में एक लाख दर्शकों तक अपनी पहुंच बना ली है, क्योंकि यह गीत पुराने जमाने की याद दिलाता है लेकिन मजा नए जमाने का देता है। जैसे की गीत के बोल हैं गुलगुल भजिया खाले, यह गीत किसी जमाने में खूब बजा करता था और खूब सुना भी करता था आज इस गीत को एमडी एंटरटेनमेंट ने नए अंदाज में प्रस्तुत किया है। जिसमें अभिनय के रूप में सुपरस्टार करन खान, संजय महानंद और अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा को शामिल किया और एक सुंदर सा गीत बनाकर लोगों तक पहुंचाया जिसे लोगों ने हाथों हाथ लिया, पसंद किया और खूब देखा भी। इसी के कारण यह गीत कुछ ही दिनों में 100k के पार पहुंच गया है।

एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने दर्शकों द्वारा इस गीत को मिले प्यार और दुलार के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और अपील की कि एमडी एंटरटेनमेंट में रिलीज होने वाले प्रत्येक गीतों को वह ऐसा ही प्यार और स्नेह प्रदान करें। उन्होंने बताया कि जल्द ही पितरपक्ष में एक और गीत लाया जा रहा है इसके अलावा आगामी नवरात्रि में एक बार फिर स्वर सम्राट दुकालू यादव के स्वर से सजा गीत दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। यह जो गीत है गुलगुल भजिया खाले इस एमडी एंटरटेनमेंट ने शेख हुसैन की स्मृति में तैयार किया है जिसे स्वर से सजाया है सुनील सोनी ने। इस गीत में पोषण कका और स्वयं दिनेश साहू ने भी अभिनय किया है। यह गीत जब से रिलीज हुआ है तब से भाग ही रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *