ज्वलंत विषय मानव तस्करी पर बनी है फिल्म आखिरी फैसला, निर्माता का निर्देशक पर दबाव फिल्म में झलका
SANJHA BIHANIYA…आज रिलीज हुई छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म आखिरी फैसला एक बहुत ही अच्छे ज्वलंत मुद्दे मानव तस्करी पर बनाई गई है। फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी है। भाई बहन का प्यार और हीरो हीरोइन के बीच तकरार के बाद प्यार दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म अभिनेता रवि साहू, अभिनेत्री दीक्षा जायसवाल, सह अभिनेत्री सोनाली सहारे, सरपंच की भूमिका निभाने वाले प्रदीप शर्मा और सभी कलाकारों ने अपने अभिनय के साथ न्याय किया। डायरेक्टर आदिश कश्यप ने फिल्म को अच्छी बनाने की भरपूर कोशिश की लेकिन कहीं ना कहीं निर्माता का उन पर दबाव साफ दिखाई दे रहा था इसीलिए वे अपने हिसाब से फिल्म बना नहीं पाए। फिल्म के कई सीन को उन्हें ऐसे ही निपटना पड़ा जो पर्दे पर दिखता है। अभिनेत्री सोनाली सहारे के फिल्म में सीन अधिक है लेकिन वह एक सह अभिनेत्री बनकर ही रह गई क्योंकि हीरोइन वही होती है जिसका फिल्म हीरो होता है। वैसे सोनाली का भी हीरो था मगर उसे हीरो की तरह प्रस्तुत ही नही किया गया सिवाय एक सैड सांग के उसके खाते में कुछ विशेष नही आया। फ़िल्म की कहानी जैसी भी हो पर ठीक-ठाक तरीके से चल ही थी अचानक फ़िल्म के अंत से पहले आये इंस्पेक्टर के किरदार और उसके तथा उसके सहयोगी के ऊपर फिल्माए गए लव सांग ने माहौल को हास्यस्पद बना दिया जो बहूँत ही अटपटा था। फिल्म के प्रीमियर में भी सिनेमा जगत से जुड़े चंद लोगों के अलावा आम दर्शक की मात्रा कम होना फिल्म के प्रचार प्रसार में कमी को इंगित करता है। बतौर हीरो रवि साहू का अभिनय लोगों ने पसंद जरूर किया है। अब देखना है यह फिल्म क्या रंग लाती है।

