हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर को बहुत ही पसंद किया, तीजा के लुगरा 2
SANJHA BIHANIYA… जी विजय कृत तीजा के लुगरा 2 छत्तीसगढ़ी फिल्म का ट्रेलर लांच का एतिहासिक और भव्य इवेंट रायपुर के इनडोर स्टेडियम बहुत ही धूमधाम से हुआ । जहां छत्तीसगढ़ी सुपरस्टार करन खान को अपने बीच पाकर हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया और फिल्म के ट्रेलर को बहुत ही पसंद किया , तीजा के लुगरा 2 एक साथ पूरे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग सिनेमाघरों में 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है ।

पारिवारिक मनोरंजन और संगीत से सजी फिल्म बेटा 22 नवंबर से सिनेमाघर में
वी आर फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म तीजा के लुगरा 2 में कलाकारों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त है, जिसमें करण खान, प्रकाश अवस्थी, रिंकू राजा, कल्याणी और रश्मि देवांगन प्रमुख है। वी आर फिल्म के बैनर तले इसके पूर्व तीजा के लुगरा का भी निर्माण किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इस टाइटल को फिर लेकर आ रही है तीजा के लुगरा 2 की टीम

