स्पेशल बिहनिया

पारिवारिक मनोरंजन और संगीत से सजी फिल्म बेटा 22 नवंबर से सिनेमाघर में

SANJHA BIHANIYA… चंद्रशेखर चकोर द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म बेटा 22 नवंबर से सिनेमा घर में प्रदर्शित की जा रही है। इस फिल्म में पुमंग राज का डेब्यू है, उनके अपोजिट अभिनेत्री हेमा शुक्ला नजर आएंगी। इनके अलावा शालिनी विश्वकर्मा, शिव आनंद, लेखा श्री और घनश्याम वर्मा भी नजर आएंगे।

निर्माता चंद्रशेखर चकोर की इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म के गीतों को संगीत से सजाया है सूरज महानंद ने। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन अमन पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है। साफ सुथरी और मनोरंजन से भरी इस फिल्म के गीतों को काफी पसंद किया गया खासकर जुगुर-जुगुर गीत को।

छत्तीसगढ़ी फिल्म बेटा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी साथ ही इसके सुमधुर गीत संगीत और एक्शन को भी पसंद किया जाएगा। फिल्म तकनीकी दृष्टिकोण से भी काफी मजबूत बताई जा रही है बताया जा रहा है कि यह फिल्म दर्शकों को पूरे समय बांधे रखने में कामयाबी हासिल कर सकती है।


हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर को बहुत ही पसंद किया, तीजा के लुगरा 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *