सनिमा

तीजा के महत्व को दर्शाती फिल्म तीजा के लुगरा 2, करन खान ने निभाई है भाई की भूमिका

sanjha bihaniya… आगामी 22 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म तीजा के लुगरा 2 में छत्तीसगढ़ के इस खास क्षण तीजा के त्यौहार का महत्व बताया गया है, जिसमें एक भाई अपनी बहन को तीजा लेने जाया करता है। फिल्म में सुपरस्टार करन खान ने भाई की भूमिका निभाई है और वह अपनी बहन को तीजा लेने जाते हैं तब ससुराल वाले आनाकानी करते हैं उसे वक्त एक भाई का अपनी बहन के प्रति जो प्यार दिखाया गया है वह काबिले तारीफ है।

फिल्म तीजा के लुगरा 2 में कुश्ती का दृश्य भी जबरदस्त है जो दर्शकों को बेहद पसंद आएगा।
लगातार इस फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है जिसके चलते यह फिल्म लोगों के दिलों दिमाग में घर कर गई है।

इसके गीत, ट्रेलर और पोस्टर तो गजब ढा रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर से पता लग रहा है कि सभी ने अपने अभिनय के प्रति पूरा न्याय किया है। फिल्म में चरित्र अभिनेत्री लता रही में पहली बार मां का रोल किया है इस फिल्म में उनके कई सीन है जिसमें उन्होंने अपनी अदाकारी प्रदर्शित की है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *