आज की युवा पीढ़ी की पसंद के अनुरूप है फिल्म बेटा, 22 नवंबर से देख सकेंगे दर्शक
sanjha bihaniya… चकोर फिल्म के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म बेटा में नई पीढ़ी का उदय हो रहा है यानी निर्माता निर्देशक चंद्रशेखर चकोर के पुत्र पुमंग राज बतौर मुख्य अभिनेता नजर आएंगे। बताते हैं की पुमंग ने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की है, उन्होंने लाठी चलाना भी सीखा क्योंकि फिल्म बेटा में लाठी वाला एक्शन है।

इस फिल्म में खूबसूरत अभिनेत्री हेमा शुक्ला उनके अपोजिट नजर आएंगी। फिल्में कई सारी खास बातें देखने को मिलेंगी जैसे फिल्म में एक लोरी गीत है जो काफी कर्णप्रिय है।
फिल्म संगीत देने वाले सूरज महानंद जाने-माने संगीतकारों में से एक हैं।
उम्दा अभिनय करने वाले कलाकारों से सजी यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी के पसंद के अनुरूप तैयार की गई है।
सुमधुर गीत संगीत और शानदार पटकथा लिए यह फिल्म 22 नवंबर को प्रदर्शित होने जा रही है।

