स्पेशल बिहनिया

बहुचर्चीत छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी का ट्रेलर 25 जनवरी को, फिल्म भी आ रही 7 फरवरी को

SANJHA BIHANIYA… बस्तर की अमर प्रेम कहानी पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी आगामी 7 फरवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही है इसके गीत इन दिनों यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर भी 25 जनवरी को दर्शकों के बीच होगा। झिटकू मिटकी फिल्म का ट्रेलर लाल जी कोर्राम यूट्यूब चैनल के साथ अन्य 30 से 40 चैनलों पर रिलीज किया जा रहा है, ताकि तमाम दर्शकों तक झिटकू मिटकी पहुंच सके।

फिल्म विशेषताओं से भरी है क्योंकि यह सत्य घटना पर आधारित फिल्म है।छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में यूं तो कई कहानियां विद्यमान है लेकिन निर्देशक राजा खान ने एक ऐसी प्रेम कहानी को चुना जो सिर्फ छत्तीसगढ़ी नहीं वरन संपूर्ण देश में विख्यात है। इस कहानी को हूबहू दर्शाया भी गया है। अभिनेत्री लवली अहमद और अभिनेता लाल जी कोर्राम द्वारा अभिनीत इस फिल्म में अन्य सात भाइयों के अलावा ढेर सारे कलाकारों ने जबर्दस्त अभिनय किया है।

पाखी हेगड़े और पृथ्वी तिवारी का गाना “करेजवा में गोली मारे” बना सेंसेशन, 1 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *