स्पेशल बिहनिया

नवरात्रि के पहले ही एमडी एंटरटेनमेंट का गीत हुआ 50k पार, लोग कर रहे हैं पसंद

SANJHA BIHANIYA….यूट्यूब चैनल एमडी एंटरटेनमेंट पर रिलीज हुआ नवरात्रि स्पेशल छत्तीसगढ़ी गीत “जगमग जोत जरत हे” को लोगों का भरपूर प्यार मिलता ही जा रहा है, इस जीत ने मात्र तीन दिनों में ही 50k विउ बटोर लिए हैं।

मां शीतला का बखान करता यह गीत सबसे पहले तो जस सम्राट दुकालू यादव के स्वर के कारण चर्चा में रहा तो वहीं इस गीत में कलाकारों ने भी जबरदस्त अभिनय किया। कलाकार दिनेश साहू, पूजा देवांगन और बेबी कुक्कू देवांगन के अभिनय ने गीत में मार्मिकता ला दी और लोगों की पसंद बन गई।देखते ही देखते यह गीत एक लाख व्यू की ओर अग्रसर है, एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने गीत “जगमग जोत जरत हे” की सफलता को लेकर खुशी व्यक्त की है और गीतकार अशोक तिवारी, संगीतकार विवेक,निलेश शर्मा समेत तमाम कलाकारों और सहयोगियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *