सनिमा

छत्तीसगढ़ के सभी बड़े शहरों में रिलीज हो रही है “कका जिंदा हे ” – अमन पिक्चर्स

संझा बिहनिया…. छत्तीसगढ़ के सभी बड़े शहरों में छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “कका जिंदा हे” 13 अक्टूबर से प्रदर्शित की जा रही है। इस फिल्म के वितरक अमन पिक्चर्स है, जिनके द्वारा यह फिल्म रायपुर, धमतरी, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर, भाटापारा, कसडोल, कोरबा, कवर्धा, बालोद, रायगढ़, दुर्ग और डोंगरगढ़ जैसे बड़े-बड़े शहरों में रिलीज की जा रही है।

13 अक्टूबर से रिलीज होने वाली इस फिल्म के निर्देशक सलीम खान है और इसमें मुख्य भूमिका में पवन गांधी और सानिया कंबोज की जोड़ी है। फिल्म के वितरक अमन पिक्चर्स के डायरेक्टर अलक राय ने जानकारी दी है कि इस बार “कका जिंदा हे” फिल्म के जरिए उन सेंटरों पर भी फोकस किया गया है जिनमें छत्तीसगढ़ी फिल्म यदा कदा ही रिलीज हो पाती थी। उन्होंने बताया कि इस फिल्म को लगभग 22 सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है, जिसे लेकर पब्लिसिटी भी अपने चरम पर है।

 

अलक राय ने बताया कि फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है, अब दर्शक फिल्म को कितना पसंद करते हैं यह दर्शकों की जिम्मेदारी होती है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा, सिनेमा के कलाकार, निर्माता, निर्देशक और वितरक सभी अपनी भूमिका बखूबी निभाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *