सनिमा

रवि साहू का जानदार अभिनय , जसबीर कोमल की फिल्म की कर रहे हैं शूटिंग

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्देशक जसबीर कोमल की छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म की शूटिंग इन दिनों जोर-शोर से चल रही है , शूटिंग में अब हंस झन पगली फेम रवि साहू का पार्ट शूट किया जा रहा है , जिसमें उनके साथ दीपाली पांडे , अमृता सोनी, राकेश यादव समेत कई कलाकार हैं

रवि साहू ने बताया कि फिल्म की कहानी प्रेम त्रिकोण पर आधारित है और इसमें उनका रंजीत का किरदार है, यह फिल्म रवि साहू के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें उनका लाडला बेटा भी अभिनय करते नजर आएगा
जसबीर कोमल ने बताया कि इस फिल्म में पुष्पेंद्र सिंह, योगेश अग्रवाल ,धर्मेंद्र सोनी ,श्रीराम साहू समेत कई कलाकार नजर आएंगे,
फिल्म में कैमरा संजय महतो ने संभाला है और संयुक्त निर्देशक के रूप में नितेश लहरी हैं , फिल्म का कॉमेडी पक्ष उर्वशी साहू और उपासना वैष्णव संभाल रहे हैं, उनकी जोड़ी अपने अभिनय से दर्शकों को गुदगुदायागी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *