सनिमा

झारा झारा नेवता है, कबड्डी खेले बर नई, देखे बर, 28 जुलाई यानी कल से रिलीज हो रही है छत्तीसगढ़ी फिल्म कबड्डी

संझा बिहनिया…निर्माता रॉकी दासवानी और निर्देशक कुलदीप कौशिक द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म कबड्डी 28 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है, राजधानी रायपुर में यह श्याम टॉकीज में प्रदर्शित होने वाली है, छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के लोगों को कबड्डी की टीम ने दोपहर 12:00 वाले शो में आमंत्रित किया है ताकि वे आए फिल्म को देखें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें, फिल्म के कई कलाकार जो मुंबई और दिल्ली से हैं वह भी फिल्म के रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हैं इसीलिए वे 2 दिन पहले ही रायपुर पधार चुके हैं, छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में कबड्डी फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर काफी गर्म है, वह यह की फिल्म कैसी होगी, फिल्म में क्या होगा, क्या वाकई में कबड्डी का रोमांचक मैच देखने मिलेगा, जिसमें महिलाएं पुरुषों से लड़ती नजर आएंगी और तो और छत्तीसगढ़ी फिल्मों में कॉमेडी से वाहवाही लूटने वाली दो अभिनेत्रियां उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू भी क्या कबड्डी खेलते दिखेंगी, इन सभी बातों से पर्दा उठने वाला है कल, तो आप भी आइए और फिल्म कबड्डी को अपना प्यार और दुलार दीजिए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *