सनिमा

निर्माता निर्देशक अनुपम वर्मा ने दिया क्लैप, संपन्न हुआ मोहब्बत जिंदाबाद का मुहूर्त

sanjha bihaniya… मितवा फिल्म प्रोडक्शन की छत्तीसगढ़ी फिल्म मोहब्बत जिंदाबाद का मुहूर्त आज गणेश मंदिर में संपन्न हुआ, इस मौके पर मशहूर निर्माता निर्देशक अनुपम वर्मा ने क्लैप देकर फिल्म का मुहूर्त संपन्न कराया और निर्माता श्रीराम साहू को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी।
अनुपम वर्मा ने कहा कि फिल्म का टाइटल और कास्टिंग बहुत अच्छी है उम्मीद करता हूं कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
मुहूर्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के कलाकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। सर्वप्रथम निर्माता श्री राम साहू ने सपत्नीक भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा। निर्देशक याकूब खान डोओपी दिनेश ठक्कर समेत मितवा फिल्म के तमाम सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया।


इसके बाद सभी श्याम टॉकीज पहुंचे वहां सभी ने अपने अपने विचार रखे। निर्देशक नितेश लहरी ने मोहब्बत जिंदाबाद शीर्षक का इतना अच्छा विश्लेषण किया कि सभी ने जमकर तालियां बजाई। कार्यक्रम में अभिनेता व निर्माता दिनेश साहू, मोनिका जैन, रामा ब्रिगेड, रिंकू रजा, सोरी जी, करीम खान, विलास राउत पूजा प्रजापति, जयापति, लकी देवांगन समेत बड़ी संख्या में कलाकार शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *