अगली 2 तारीख को लगने वाली है लगन, दो नई अभिनेत्री की अदाकारी से सजी है यह फिल्म
SANJHA BIHANIYA… अगले माह की 2 तारीख को छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म लगन प्रदर्शित होने जा रही है, इस फिल्म से दो अभिनेत्रीयों की अदाकारी दर्शकों को देखने को मिलेगी। फोक आर्टिस्ट के रूप में महारथ हासिल करने वाली योगिता मढरिया और खूबसूरत रश्मि देवांगन इस फिल्म से डेब्यू करने जा रही है। रश्मि के खाते में ऐसे पहले भी एक फिल्म है लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाई इसीलिए लगन को ही रश्मि देवांगन की पहली और अच्छी फिल्म माना जा सकता है।

पारिवारिक ताने बाने से सजी और एक अलग कहानी लिए लगन अपनी लगन लगाने में सफल साबित होगी ऐसी उम्मीद की जा रही है। फिल्म में इन दोनों अभिनेत्री के साथ समकक्ष अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाले अभिनेता राज रावते ने भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। फिल्म के गीतों को यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है, जल्द ही इसका ट्रेलर भी लॉन्च होने वाला है। अभिनेता राज रावते ने बताया की फिल्म की कहानी में जबरदस्त घुमाव है जिसे देखने के बाद दर्शक हर पल अगले सीन का इंतजार करेगा, इसी तरह एक लंबा एक्शन सीन पहली बार देखने को मिलेगा। फिल्म में कॉमेडी, खूबसूरत गीत संगीत और जबरदस्त पारिवारिक ड्रामा इसकी खासियत है।

