मेलोडियस फिल्में बनाने वाले अनुपम वर्मा इस बार परोसेंगे कमाल का गीत संगीत और कहानी
SANJHA BIHANIYA…. निर्माता निर्देशक अनुपम वर्मा अपनी फिल्मों में गीत संगीत पर विशेष ध्यान देते हैं, उनकी पूर्व की फिल्म मोही डारे रे के गीत आज भी गुनगुनाय जाते हैं। इस बार वे मोही डारे-2 लेकर आ रहे हैं। इसकी कहानी में उन्होंने काफी लंबा समय दिया साथ ही गीत संगीत में भी काफी मेहनत की है।

अनुपम वर्मा ने बताया कि मोही डारे-2 के गीतों को कटक में तैयार किया गया है क्योंकि वे जिस तरह का कंपोजीशन चाहते थे वह उन्हें यहां नहीं मिल पा रहा था। फिल्म की कास्टिंग में भी उन्होंने रंगमंच से तपे और कलाकार बने सुपरस्टार करन खान को कास्ट किया क्योंकि अपनी फिल्म में वे जैसी अदाकारी चाहते थे उसे सिर्फ करन खान ही कर सकते हैं।
अनुपम वर्मा ने बताया कि मोही डारे-2 निर्माणाधीन है और 70% पूर्ण कर ली गई है अभी तक फिल्म जितनी कंपलीट हुई है वह आशा के अनुरूप है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनकी फिल्म का गीत संगीत पूर्व की फिल्म से बीस होगा। वे जल्द फिल्म को पूर्ण कर अगले साल के पहले महीने में इसे प्रदर्शित कर देंगे।

