संझा स्पेशल

राजलक्ष्मी की शूटिंग जोरो पर, एन.माही फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है फिल्म

प्रदीप शर्मा ने बताया कि केशव देवांगन ने अच्छी फिल्म लिखी है और यह सभी को पसंद आएगी। इस फिल्म में अभिनय करके उन्हें खूब मजा रहा है, उन्होंने कहा कि दर्शक उन्हें इस फिल्म में एक अलग अंदाज में देख पाएंगे।

SANJHA BIHANIYA… इन दिनों एन.माही फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म राजलक्ष्मी की शूटिंग जोरों पर है। फिल्म के लेखक केशव देवांगन है और इसका निर्देशन मनीष मानिकपुरी कर रहे हैं। फिल्म राजलक्ष्मी में चरित्र अभिनेता प्रदीप शर्मा का अलग लुक नजर आएगा। इसमें वे एक मंत्री की भूमिका अदा कर रहे हैं जिसका नाम है विजय प्रताप सिंह।

प्रदीप शर्मा के अलावा इस शेड्यूल में पुष्पेंद्र सिंह और अंजलि चौहान के भी सीन शूट किया जा रहे हैं। इस फिल्म राजलक्ष्मी के लेखक केशव देवांगन है, इन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म की कहानी को मूर्तरूप देने में 2 वर्ष का समय लगा। कई दिनों तक वह निर्माता तलाशते रहे लेकिन अंत में और एन.माही फिल्म प्रोडक्शन में जाकर बात बनी और आज फिल्म की शूटिंग शुरू हो पाई। फिल्म में मंत्री की भूमिका अदा कर रहे प्रदीप शर्मा ने बताया कि केशव देवांगन ने अच्छी फिल्म लिखी है और यह सभी को पसंद आएगी। इस फिल्म में अभिनय करके उन्हें खूब मजा रहा है, उन्होंने कहा कि दर्शक उन्हें इस फिल्म में एक अलग अंदाज में देख पाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *