आशिक बईहा का दूसरा गीत करवाचौथ पर, पहले गीत को भी मिला अच्छा रिस्पांस
SANJHA BIHANIYA… अभिनेता व निर्माता तेजपाल लहरी “लहरी बाबू” की छत्तीसगढ़ी फिल्म आशिक बईहा का दूसरा गीत रविवार को सुबह 7:00 बजे चंदन म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। करवाचौथ के मौके पर छत्तीसगढ़ की महिला फिल्म प्रेमियों के लिए यह गीत रिलीज हो रहा है। फिल्म आशिक बईहा के निर्माता रामनारायण लहरी व तेजपाल लहरी हैं। इसके निर्देशक, संपादक व कहानीकार नितेश लहरी है।
रिलीज होने वाले गीत का शीर्षक है घाम म तैं छांव बनके, जिसे फिल्माया गया है अभिनेता तेजपाल लहरी और अभिनेत्री आहना फ्रांसिस पर। इस गीत को अपने स्वर से सजाया है कशिश चंद्राकर और सुनील सोनी ने।
निर्माता व अभिनेता तेजपाल लहरी “लहरी बाबू” ने बताया कि गीतों को यूट्यूब पर रिलीज करने के बाद बहुत जल्द फिल्म को सिनेमा पर प्रदर्शित करने की तैयारी है। इस फिल्म में अभिनेता दिनेश साहू भी भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन अमन पिक्चर्स के अलक राय कर रहे हैं।

