नाम अजब है लेकिन फिल्म गजब है – प्रणव झा
sanjha bihaniya… 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म टीना टप्पर का नाम सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है, इस फिल्म का नाम अजब है लेकिन फिल्म गजब है यह कहा फिल्म के जाने-माने निर्देशक प्रणव झा ने। उन्होंने बताया कि टीना फिल्म की अभिनेत्री का नाम है और टप्पर फिल्म के अभिनेता का नाम है इसीलिए दोनों को जोड़कर फिल्म के शीर्षक का निर्माण किया गया है। इस फिल्म से कई सारी बातें जुड़ी हुई है जैसे की इस फिल्म में बतौर अभिनेत्री पहले एल्सा घोष को कास्ट किया गया था लेकिन किसी कारणवश उन्हें बदलकर उनके स्थान पर दीक्षा जायसवाल को कास्ट कर लिया गया। पूरी जानकारी हम बाद में बताएंगे। इस फिल्म में बतौर अभिनेता अमलेश नागेश है। फिल्म की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है यानी 20 दिसंबर को यह फिल्म पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होने जा रही है। बताते चलें कि इसी दिन अमलेश नागेश की ही एक और फिल्म डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2 भी रिलीज की जा रही है।
टीना टप्पर के निर्माता पिंटू मोबाइल हैं और इसके निर्देशक प्रणव झा है, जिन्होंने सतीश जैन के बाद सुपरहिट फिल्में दी है। उनकी फिल्म बीए फर्स्ट ईयर, बीए सेकंड ईयर, बीए फाइनल ईयर और डार्लिंग प्यार झुकता नहीं को आज भी दर्शक याद करते हैं। उनकी फिल्म के रिलीज के दिन ही एक और फिल्म रिलीज होने को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक छत्तीसगढ़ में यह सब होता रहेगा तो छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री का विकास संभव ही नहीं है। जो फिल्म उसी दिन रिलीज हो रही है इसकी रिलीज डेट पहले कुछ और थी लेकिन अब वह भी टीना टप्पर के रिलीज के दिन ही रिलीज की जा रही है अब देखना दिलचस्प होगा कि एक ही अभिनेता की दो फिल्में एक साथ रिलीज हो रही है ऐसे में दर्शक किस फिल्म को मया और दुलार देता है।

