स्पेशल बिहनिया

दर्शकों को भा गई करन किरण की जोड़ी, कहा डांस के मामले में गोविंदा और प्रभु देवा भी कुछ नहीं है इनके आगे

SANJHA BIHANIYA… शुरू से ही विवादों के साए में रही छत्तीसगढ़ी फिल्म मया बिना रहे नई जाए शुक्रवार को प्रदर्शित हुई। इस फिल्म ने दर्शकों को निराश नहीं किया बल्कि उनके पैसे वसूल हो गए। फिल्म रायपुर के समस्त मल्टीप्लेक्स के साथ राजधानी के श्याम सिनेमाघर में प्रदर्शित हुई। श्याम सिनेमा घर में फिल्म के प्रदर्शन की कोई जानकारी नहीं होने के बावजूद दर्शक वहां बड़ी संख्या में पहुंचे, सभी ने फिल्म की तारीफ की और कहा कि बहुत ही साफ सुथरी और मनोरंजक फ़िल्म है मया बिना रहे नई जाए।

कुल मिलाकर फिल्म में करन किरण की जोड़ी ने कमाल कर दिया, सभी ने कहा कि दोनों कलाकारों का डांस देखकर ही उनका पैसा वसूल हो गया।
यह फिल्म 15 से 20 साल की उम्र के दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है क्योंकि फिल्म के कलाकार भी उसी उम्र के हैं। इस फिल्म से निर्देशन में डेब्यू करने वाले दीपक कुर्रे ने अच्छा काम करके दिखा दिया है।

फिल्मी जानकारों की माने तो दीपक कुर्रे ने निर्देशक सतीश जैन की कार्यशैली को कॉपी करने की कोशिश की है जो एक अच्छी फिल्म के रूप में इस फिल्म में नजर आ रहा है। इस फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे अमन पिक्चर्स के अलक राय ने कहा कि जिस तरह पूर्व में फिल्म को लेकर विवाद की स्थिति बन रही थी, प्रदर्शन के बाद सब खत्म हो गया और दर्शकों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *