अभी रिलीज हुआ है मोशन पोस्टर, होली में आएगी फिल्म लॉकडाउन के मया
SANJHA BIHANIYA… डॉक्टर जे.के. देवांगन और डॉक्टर प्रतिमा देवांगन द्वारा निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म लॉकडाउन के मया होली के त्यौहार में प्रदर्शित की जाएगी, इस फिल्म की कहानी थोड़ी हट के है, क्योंकि कोरोना महामारी के बीच सभी के जीवन में हुए उथल-पुथल में से इसकी कहानी को लिया गया है।फिल्म के लेखक व निर्देशक मोहम्मद हबीब हैं, इन्होंने फिल्म की कहानी को कोरोना कल के दौरान ही लिखी थी।

फिल्म बन कर तैयार है। 1 जनवरी को इसका मोशन पोस्टर एन माही के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जो काफी आकर्षक है। यह फिल्म 15 मार्च को प्रदर्शित होगी जिसमें दर्शकों को साफ सुथरी और मनोरंजक कहानी देखने को मिलेगी साथ ही खूबसूरत गीत संगीत का समावेश भी फिल्म में मौजूद है।
इस फिल्म के गीतों को स्वर से सजाया है अनुराग शर्मा, अनुपमा मिश्रा, सुनील सोनी और दीक्षा धनगर ने। फिल्म में तीन मुख्य कलाकार हैं जिनमें स्नेहा देवांगन, शिवा साहू और नितिन ग्वाला प्रमुख है। इनके अलावा पुष्पेंद्र सिंह, क्रांति दीक्षित, नवीन देशमुख, लता राही, संजू साहू और दादू साहू समेत ढेरों कलाकारों ने भूमिका अदा की है।

