कल आएगा हाय रे बस्तरिया टूरा, अलका चंद्राकर और इमरान सिद्दीकी के स्वर से सजा गीत सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर
SANJHA BIHANIYA… रविवार की सुबह 7:00 बजे सुंदरानी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी का दूसरा गीत “हाय रे बस्तरिया टूरा”। इस गीत में अभिनय किया है बस्तर स्टार लालजी कोर्राम और खूबसूरत अभिनेत्री लवली अहमद ने।
उर्वशी फिल्म वर्ल्ड की प्रस्तुति फिल्म झिटकू मिटकी 7 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज होगी लेकिन फिल्म का दूसरा गीत कल रिलीज हो रहा है सुन्दरानी यूट्यूब चैनल पर। इसके पूर्व फिल्म का पहला गीत चंदा के जईसे को दर्शकों का मया और दुलार प्राप्त हुआ। फिल्म झिटकू मिटकी का निर्माण बस्तर की खूबसूरत वादियों में किया गया है। इस फिल्म की निर्मात्री उर्वशी नेताम है और निर्देशक राजा खान है।
यह फिल्म एक अद्भुत लेकिन सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है जो इतिहास के पन्नों में दर्ज है। फिल्म के बारे में और भी जानकारी हम आपको देंगे लेकिन कल आनंद लीजिए गीत का ”हाय रे बस्तरिया टूरा”

