चंद्रशेखर चकोर की फिल्म बेटा, 22 नवंबर को सिनेमाघरों में पुमंगराज का डेब्यू और पारिवारिक कहानी का समावेश भी
SANJHA BIHANIYA… चकोर फिल्म्स की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म बेटा आगामी 22 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से अभिनेता पुमंगराज सिनेमा में पदार्पण करने जा रहे हैं उनके साथ खूबसूरत अभिनेत्री हेमा शुक्ला की जोड़ी है। इनके अलावा शालिनी विश्वकर्मा, शिव आनंद, लेखा श्री और घनश्याम वर्मा भी अभिनय करते नजर आएंगे।
निर्माता चंद्रशेखर चकोर की यह पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म है जिसे संगीत से सजाया है सूरज महानंद ने। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन अमन पिक्चर्स के जिम्मे है जिन्होंने इस फिल्म को अधिक से अधिक सिनेमाघर में प्रदर्शित करने की तैयारी कर रखी है।
निर्माता चंद्रशेखर चकोर ने बताया कि बेटा फिल्म में दर्शकों को पारिवारिक कहानी के साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी जो अब तक की फिल्मों से परे ही रहा है, साथ ही इसमें सुमधुर गीत संगीत और एक्शन का भी तड़का है।
उन्होंने बताया कि इस फिल्म में पुमंगराज का डेब्यू है और अभिनेत्री हेमा शुक्ला का शानदार अभिनय भी।
फिल्म को पारिवारिक ताने-बाने में इस तरह से पिरोया गया है कि वह दर्शकों को पूरे समय बांधे रहने में जरूर कामयाब रहेगी।

