क्यों सबके पसंदीदा एक्टर माने जाते हैं करन खान? लगातार व्यस्त रहने को लेकर भी मशहूर है यह कलाकार
SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने माने एक्टर करन खान को कौन नहीं जानता। तोर मया के मारे, तीजा के लुगरा, लैला टिप टॉप छैला अंगूठा छाप, सिधवा सजन और बाप बड़े ना भैया जैसी सैकड़ो फिल्मों और गीतों में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले करन सभी निर्माता निर्देशक के पसंदीदा भी हैं। मशहूर निर्माता निर्देशक सतीश जैन ने उन्हें लैला टिप टॉप में लिया, इस फिल्म में करन खान ने बेहतरीन अभिनय पेश किया, जिसे देख कर ही दिनेश लाल यादव निरहुआ ने इस फिल्म को कॉपी किया लेकिन बतौर हीरो स्वयं रहे। करन खान को लगातार अपनी दूसरी फिल्म में लेने वाले निर्देशक अनुपम वर्मा ने अपनी फिल्म मोही डारे 2 में करन खान को कास्ट करने की उसी समय सोच बना ली थी जब वह मोही डारे रे बना रहे थे। करन खान को लेकर अनुपम वर्मा का मानना है कि वह एक बेहद सुलझे हुए व्यक्ति हैं और अभिनय की बारीकीयों में दक्ष भी हैं। दरअसल करन खान थिएटर से आए हैं इसलिए उन्हें समझाने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता। उन्होंने बताया कि उनके शॉर्ट में ज्यादा रीटेक की गुंजाइश नहीं होती।

इधर निर्माता निर्देशक संतोष जैन ने करन खान को लेकर कहा कि उन्होंने उनके साथ दो फिल्में और कई विज्ञापन फिल्में की हैं जो काफी प्रचलित रही। संतोष जैन के अनुसार उनकी पहली पसंद करन ही होते थे।
बहरहाल करन खान नए निर्माता निर्देशकों के लिए भी बेहद सहज कलाकार माने जाते हैं इसीलिए वे सभी के पसंदीदा आज भी हैं।
करन खान और शालिनी विश्वकर्मा अभिनीत फिल्म मोही डारे 2 अगले वर्ष जनवरी माह में प्रदर्शित भी होने वाली है, जिसके निर्देशक अनुपम वर्मा हैं।

