बिलासपुर में बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म गणितबाज में हुई विनोद नेताम (जॉनी) का भी प्रवेश, कई फिल्मों में अपने अलग प्रकार का किरदार निभा चुके हैं जॉनी
SANJHA BIHANIYA… बहुत जल्द शुरू होने वाली छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गणितबाज में लगातार कलाकारों का चयन किया जा रहा है, इसी कड़ी में देहाती एक्टर विनोद नेताम जॉनी भी फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं। यह जानकारी दी गणितबाज फिल्म के लेखक और निर्देशक सुनील सागर ने, उन्होंने बताया कि सन 2022 में किसान मितान फिल्म से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले विनोद नेताम कॉमेडी के साथ-साथ विभिन्न किरदारों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं, विनोद नेताम बिलासपुर से ही हैं और विनम्र कलाकार हैं।उनकी कलाकारी देखकर ही उनका चयन फिल्म गणितबाज के लिए किया गया है।

आपको बता दें कि इस फिल्म में करन खान, पुष्पेंद्र सिंह, पक्लू 85, काजल पांडे, शालिनी विश्वकर्मा, संजय महानंद समेत ढेर सारे कलाकार नजर आएंगे।
जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग भी प्रारंभ हो जाएगी, अभी फिल्म के गानों की रिकॉर्डिंग की तैयारी की जा रही है।
जल्दी इसका शूटिंग शेड्यूल भी सामने होगा। इस फिल्म में हास्य अभिनेताओं की अपनी अलग ही भूमिका होगी जो फिल्म देख रहे दर्शकों को बांधे रखेगी।

