पिता चाहते थे कि बेटा क्रिकेटर बने, लेकिन बन गए एक्टर वह भी अपनी मर्जी से, जाने कौन है वह कलाकार
sanjha bihaniya… छत्तीसगढ़ के पहले स्टार रजनीश झांझी के बेटे लक्षित झांझी को शुरू से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। इसके लिए बेटे ने पिता से ऐसे बल्ले की मांग की जिसकी कीमत 16,000 रुपए थी लेकिन बेटे की फरमाइश को एक बाप कैसे पूरा नहीं करता। लेकिन यह क्या अगले दिन बेटे ने भी कलाकारी में भविष्य ढूंढने की जिद कर ली और साउथ स्टार नागार्जुन के फिल्म अकादमी में एडमिशन लेने की जिद की। एक बार फिर पिता के सामने बेटे की जिद थी लेकिन इस बार क्षेत्र था कला का और हो गया एडमिशन लक्षित का।

यह बातें हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि अपनी आगामी फिल्म तहीं मोर आशिकी के प्रमोशन के लिए रायपुर पहुंचे कलाकारों ने प्रेस क्लब में यह बातें साझा की।
उन्होंने बताया कि 6 सितंबर को रिलीज होने वाली उनकी फिल्म की कहानी भले ही बॉलीवुड की किसी फिल्म की तरह होगी लेकिन छत्तीसगढ़ के लिए एकदम नयी है। इस फिल्म में एल्शा घोष मुख्य अभिनेत्री हैं इस बार वो लंदन वाली गोरी नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की छोरी के रूप में नजर आएंगी।

प्रेस वार्ता में उपस्थित निर्देशक अभिषेक सिंह, निर्माता शुभम गुप्ता, चरित्र अभिनेता रजनीश झांझी ने बताया कि इस फिल्म का निर्माण बेहतरीन तकनीक से किया गया है इसके डीओपी कुणाल कदम हैं, जो बॉलीवुड में कई फिल्में शूट कर चुके हैं। गानों को भी यूट्यूब पर इतना पसंद किया गया कि उनके वियू मिलियन क्लब में शामिल हो चुके हैं।

